जमुनहा: थाना हरदत्त नगर गिरन्ट पुलिस ने निबिया बाबा के पास से अपहृत बालक को 2 घंटे में सकुशल किया बरामद, दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार
थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार थाना हरदत्तनगर गिरन्ट मय पुलिस टीम द्वारा थाना हरदत्तनगर गिरण्ट पर पंजीकृत मु0अ0सं0-0042/2024 धारा 363 भादवि में नामित 02 अभियुक्तगण 1.विक्रम प्रसाद पुत्र रामखेलावन 2. बबलू पासी पुत्र राणा प्रताप नि0गण रसूलपुर सरैया, थाना/कोतवाली देहात जनपद बहराइच को नासिरगंज रोड निबिया बाबा पास से गिरफ्तार किया गया।