ब्यावर: ब्यावर जिला कोर्ट में जज और वकीलों ने किया पौधारोपण, न्यायिक अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Beawar, Ajmer | Aug 17, 2025 ब्यावर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रीन प्रोजेक्ट ब्यावर के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिला एवं सत्र न्यायधीश दिनेश कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम की अगुआई की। इस मौके पर एडीजे डॉक्टर वीनू नागपाल और एडीजे गिरिजा भारद्वाज भी मौजूद रहे।