हरदोई: टडियावां पुलिस ने मुख्यमंत्री की फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Sep 28, 2025 टड़ियावां पुलिस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त तौशीफ निवासी मोहल्ला अचार्जन कस्बा गोपामऊ थाना टडियावां द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्यमंत्री के फोटों पर किसी जानवर का टैग लगाकर वायरल किया गया। इस सम्बन्ध में थाना टडियावां पर आईटी एक्ट उपरोक्त नामजद अभियुक्त पर केस पंजीकृत किया गया।