सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सन सिटी कॉलोनी में स्थित मंदिर परिसर के बाहर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आज 26 जनवरी दोपहर करीब 2:00 बजे संपन्न हुआ। सम्मेलन में भारी संख्या में सनातनी समाज के लोग उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों पर विचार व्यक्त किए गए तथा सनातन परंपराओं को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।