डुमरांव: टुड़ीगंज स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत, पुलिस शिनाख्त में जुटी, डाउन लाइन के पश्चिमी रेल फाटक के पास हादसा
Dumraon, Buxar | Apr 1, 2026 टुड़ीगंज स्टेशन के समीप बुधवार की सुबह लगभग 8 बजे एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत जीआरपी और आरपीएफ को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है।