कटंगी: सोनगांव में मीठे पानी के लिए संघर्ष, महिलाएं 1 किमी दूर कुएं से पानी लाने को मजबूर
जनपद पंचायत कटंगी की ग्राम पंचायत सोनेगांव में मीठे पानी के लिए ग्रामीण महिलाओं को हर दिन जद्दोजहद करनी पड़ रही है। इस गांव में मीठे पानी का स्रोत नहीं होने की वजह से गांव की कुल आबादी दो अलग-अलग हिस्सों में बटकर 1-1 किमी. दूर कुंए और हैड़पंप से पानी लाने को मजबूर है। जब हम यहां गांव पहुंचे तो महिलाएं गांव के बाहर कुएं से पानी निकालते हुए देखी गई।