केिशनपुर: पीरगंज कोसी की तेज धारा में नाव पलटी, बड़ा हादसा टला, तैर कर बाहर निकले 20 सवार
पिरगंज ठाड़ी धत्ता के पास कोसी नदी में शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे बड़ा हादसा टल गया। यहां क्षमता से अधिक लोगों से भरी नाव पलट गई। हालांकि आपदा मित्र की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई और समय रहते सभी 20 लोगों को बचा लिया गया। जबकि दुर्घटनाग्रस्त नाव की खोजबीन जारी है। बताया जा रहा है कि छोटी नाव (डेंगी) पर डेढ़ दर्जन से अधिक लोग सवार होकर नदी पार कर रहे थे।