केिशनपुर: किशनपुर प्रखंड क्षेत्र के कोसी तटबंध के अंदर बसे लोगों का जीना हुआ मुश्किल
नेपाल के तराई क्षेत्र में बीते 4 दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते कोसी नदी में पानी बढ़ते क्रम से कोसी तटबंध के अंदर बसे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। शनिवार को कोसी बराज से शाम के 4:00 बजे 5 लाख 41 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण तटबंध के अंदर बसे लोगों के घर आंगन में दो से तीन फीट घुस गया है। जिस वजह से लोगों का परेशानी बनी हुई है।