कानपुर: ग्रीन पार्क स्टेडियम के सीनियर पिच क्यूरेटर शिव कुमार का निधन
ग्रीन पार्क स्टेडियम के सीनियर पिच क्यूरेटर शिवकुमार का हार्ट अटैक से निधन हो गया। मंगलवार दोपहर को 3बजे वह छह से नौ फरवरी के बीच ग्रीन पार्क में होने वाले कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मुकाबले की तैयारियों में जुटे हुए थे। स्टेडियम की मुख्य पिच पर कार्य कर रहे थे, तभी अचानक गिर पड़े।स्टाफ ने उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने उन्हें पमृत घोषित कर दिया।