सागर नगर: अपर मुख्य सचिव ने कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा की, तेज़ी लाने के दिए निर्देश
अपर मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवास संजय दुबे ने सागर कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में गुरुवार दोपहर 2:00 बजे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने मैनपानी आवास की भूमि राजस्व विभाग से नगर निगम को हस्तांतरित करने और कनेरादेव आवास योजना के हितग्राहियों को 15 अप्रैल तक गृह प्रवेश कराने के निर्देश दिए।