सागर नगर: कलेक्टर ने किया अपर कलेक्टर कार्यालय का निरीक्षण, एसआईआर कार्य की समीक्षा की
कलेक्टर संदीप जी आर ने गुरुवार दोपहर 12 बजे अपर कलेक्टर कार्यालय का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने अपर कलेक्टर अविनाश रावत से एसआईआर के कार्य की जानकारी ली एवं प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर संदीप जी आर ने निर्देश दिए कि जिले में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के तहत सुनिश्चित किया जाए कि प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के विसंगत न पैदा हो।