पुष्कर: मौनी अमावस्या के दुर्लभ योग पर पुष्कर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने सरोवर में लगाई डुबकी
Pushkar, Ajmer | Jan 18, 2026 मौनी अमावस्या के दुर्लभ योग पर पुष्कर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने सरोवर में लगाई डुबकी,धार्मिक नगरी पुष्कर में माघ मास की मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। रविवार को अमावस्या के दुर्लभ संयोग के चलते अलसुबह से ही हजारों श्रद्धालु पुष्कर सरोवर के पावन घाटों पर पहुंच गए।