महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर की 38वीं अंतर महाविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता (पुरुष/महिला) सत्र 2025-26 का आयोजन इस वर्ष राजकीय महाविद्यालय पुष्कर द्वारा किया जा रहा है। आयोजन सचिव डॉ विष्णु परमार ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य मिलन यादव ने पुष्कर की राजकीय महाविद्यालय में किया।