रूड़की: ढंडेरा के पास लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में ढंडेरा के पास लड़ाई झगड़ा करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह दोनों लोग आने जाने वाले लोगों के साथ लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था को भंग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।