दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार दोपहर 12 बजे मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने मां-बेटी को कुचल दिया
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार दोपहर 12 बजे मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने मां-बेटी को कुचल दिया। मां और 2 साल की बेटी की मौत हो गई। एक सप्ताह पहले ही बच्ची का बर्थडे मनाया गया था। आंखों के सामने हादसा देख पिता सदमे में है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर- 5 की है।