त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए विकास खण्ड स्याल्दे में नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गयी है।शनिवार को 7बजे के आसपास ब्लाक निर्वाचन कार्यालय से जानकारी मिली है।कि 275प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किये।जिसमें वार्ड सदस्य के 134,ग्राम प्रधान के 89तथा बीडीसी के 52 नामांकन शामिल हैं।नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के साथ ब्लाक में समर्थक भी पहुंचे।