बड़ी सादड़ी निवासी शारीरिक शिक्षक चंद्रकांत शर्मा को राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन में चित्तौड़गढ़ जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति संघ संरक्षक तेजपाल जणवा की उपस्थिति में हुई। सागवाड़ा में आयोजित दो दिवसीय अधिवेशन में प्रदेशभर से शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया।