बलुआ थाना क्षेत्र के निधौरा गांव के पास शुक्रवार को हुई एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों किशोर घर से चारा मशीन की मोटर की मरम्मत करवाने के लिए चहनिया बाजार जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। मृतक की पहचान विशाल यादव पुत्र ओम प्रकाश यादव के रूप में हुई। वहीं घायल किशन कुमार यादव इलाजरत है।