खुरई: गढ़ोला जागीर का 17 वर्षीय लड़का मामा के घर जाने का कहकर लापता, परिजनों ने मामला दर्ज कराया
Khurai, Sagar | Mar 31, 2026 मंगलवार रात लगभग 8.30 बजे देहात थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गढ़ोला जागीर निवासी दिनेश कटारे ने रिपोर्ट लिखाई कि उसका 17 वर्षीय बेटा देव कटारे 29 मार्च की दोपहर अपने मामा के घर चांदामऊ जाने का कहकर निकला था, जब वह खेत से लौटा तो उसकी पत्नी ने बताया कि देव मामा के घर गया है, लेकिन वहां फोन लगाने पर वहां नहीं पहुंचा था, तलाश करने पर नहीं मिला तो FIR की