धनौरा: मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर व वाजिदपुर के बीच बना पैंटून पुल टूटा, कई गांवों का संपर्क कटा
मंडी धनौरा क्षेत्र से गुजर रही बाहे नदी पर बना पैंटून पुल के बीच का हिस्सा रविवार क्षतिग्रस्त होकर पानी में डूब गया। दर्जनों गांवों का संपर्क एक-दूसरे से कटने के साथ ही ग्रामीणों का आवागमन भी ठप हो गया। सूचना पर पहुंचे अफसरों ने जल्द ही पुल की मरम्मत कराए जाने की बात कही। ग्राम पंचायत वाजिदपुर के पास से वाहे नदी गुजर रही है।