धनौरा: गजरौला के गांव कुदेना बसपा के जिला पंचायत सदस्य पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पर स्थित गांव कुदेना में बसपा के जिला पंचायत सदस्य पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मारपीट करने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित कई लोग बताए जा रहे हैं। शुक्रवार देर रात की है।