कपासन उपखंड कार्यालय में ERO की राजनीतिक दलों के बीएलए-1 के साथ बैठक, विधायक जीनगर रहे मौजूद । निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के संबंध में बैठक गुरुवार दोपहर बाद 3 बजे उपखंड कार्यालय में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता ईआरओ और एसडीएम राजेश सुवालका ने की, जिसमें राजनीतिक दलों के बीएलए-1 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।