पिलानी कस्बे में शुक्रवार देर शाम बस स्टैंड के नजदीक तुड़ी से भरी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में चालक को हल्की चोटें आई है। गनीमत रही हादसे के समय कोई राहगीर व अन्य वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जहां दुर्घटना घटित हुई वह शहर का प्रमुख मार्ग है।