टीकमगढ़: ईदगाह मार्केट में दमकल वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चालक बाल-बाल बचा
टीकमगढ़। ईदगाह मार्केट में नगर पालिका के दमकल वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। घटना गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे के आसपास की बताई जा रही है। टक्कर में बाइक चालक को मामूली चोट आई है, जबकि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।