सीतामऊ: सुशासन भवन में हुई साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक, कलेक्टर बोले- पानी चोरी के मामलों व शिकायत पर सख्त कार्रवाई करें
कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन के सभागृह में आयोजित की गई बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी एसडीएम नपा सीएमओ को निर्देश देते हुए कहा कि पानी की चोरी के मामलों एवं शिकायत पर सख्त कार्यवाही करें कहीं भी पानी की चोरी को लेकर कोई समस्या नहीं रहनी चाहिए,