अकबरपुर: अकबरपुर संगत में स्वामी विवेकानंद वेद विज्ञान संस्कृत विद्यालय का शुभारंभ, क्षेत्र में चर्चा का विषय बना
रविवार को 3:00 बजे अकबरपुर संगत परिसर में बच्चों के सुनहरे भविष्य और सनातन संस्कृति के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए स्वामी विवेकानंद वेद विज्ञान संस्कृत विद्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सनातनी बंधु-भगिनियों में विशेष उत्साह देखा गया। विद्यालय का उद्देश्य प्राचीन वैदिक परंपरा और आधुनिक विज्ञान के समन्वय से बच्चों को संस्कारित,