नगर के इंदुपुर बड़का फील्ड में शनिवार को इंदुपुर प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के छठे सीजन का भव्य शुभारंभ हुआ। श्री राम जानकी ठाकुरवाड़ी, इंदुपुर के तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल ने फीता काटकर और प्रतीकात्मक बल्लेबाजी कर किया। आयोजकों ने फूल-मालाओं व अंगवस्त्र भेंट कर विधायक का स्वागत किया।