जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए अधिकारियों को सतत निगरानी के आदेश दिए गए हैं। साथ ही अवैध खरीदी, बिक्री और अनधिकृत परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा रहा है।