लंभुआ: सुलतानपुर जिले के लोहरामऊ का प्राचीन दुर्गा धाम: आस्था, चमत्कार और लोककथाओं का जीवंत केंद्र
सुलतानपुर जनपद के भदैया क्षेत्र स्थित लोहरामऊ गांव का प्राचीन देवी दुर्गा धाम माता मंदिर आस्था और चमत्कारों का जीवंत प्रतीक माना जाता है। यह मंदिर न केवल जिले बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी श्रद्धालुओं के बीच विशेष पहचान रखता है।कहा जाता है कि सैकड़ों वर्ष पहले यहां दुर्गा माता की मूर्ति स्वयंभू रूप से प्रकट हुई थी। उस समय गांव में अकाल और बीमारियों का