फतेहपुर: असोथर कस्बे में रोडवेज बस की टक्कर से विद्युत पोल गिरा, बस चालक बस को लेकर हुआ फरार
फ़तेहपुर जिले के अशोथर कस्बे में आज सुबह रोडवेज बस ने विद्युत पोल में टक्कर मार दिया जिससे चलती विद्युत की लाइन टूटकर जमीन में गिर गई। वहीं रोडवेज बस चालक यात्रियों से भरी बस लेकर भाग निकला, विद्युत का पोल टूटकर जमीन में गिरने से भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगो ने विद्युत कर्मियों को इस घटना की जानकारी देकर चलती लाइन को बंद करवाया ।