बारा थाना क्षेत्र के गन्ने पहाड़ी बस्ती में तीन दिन से लापता दो वर्षीय बच्ची का आज गुरुवार दोपहर 03:30 के आसपास शव घर से करीब 50 मीटर दूर गड्ढे में मिला। बच्ची बीते सोमवार को घर के बाहर से लापता हुई थी,शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।