सिवनी: होली में तेज आवाज वाले बुलेट पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, ₹2500 का चालान
Seoni, Seoni | Mar 4, 2026 सिवनी कोतवाली थाना पुलिस ने होली त्योहार के मद्देनजर छोटी मस्जिद चौक पर पेट्रोलिंग के दौरान तेज आवाज सायलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिल पर कार्रवाई की। बुधवार को बताया गया कि पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की, जिसमें मॉडिफाइड सायलेंसर पाया गया। इसके बाद वाहन को थाना लाकर खड़ा किया गया और चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।