महानगर में गुंडागर्दी, दबंगों ने युवक को पीटा, पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप
Sadar, Lucknow | Nov 20, 2025 लखनऊ के महानगर इलाके में दबंगों ने अंकित यादव नामक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हैरानी की बात यह है कि घटना के कई घंटे बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि महानगर पुलिस FIR दर्ज करने के बजाय तहरीर बदलवाने का दबाव बना रही है।