सहसपुर लोहारा: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय महाराजपुर में कबीरधाम पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान, बच्चों को दी गई सुरक्षा जानकारी
एसपी धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल तथा पंकज पटेल के मार्गदर्शन में तथा उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में मंगलवार की दोपहर 03 बजे के करीब पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, महाराजपुर कवर्धा में विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।