झालरापाटन: रलायता गांव में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया, सदर थाना करेगा जांच
झालावाड़ के रलायता गांव में एक 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब 3 बजे हुई। मृतका की पहचान रलायता गांव निवासी हर्षिता पुत्री धनराज भील के रूप में हुई है। परिजन उसे उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल लेकर आए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।