सरदारशहर: सरदारशहर कृषि उपज मंडी की लैब में सरसों की टेस्टिंग के लिए केवल एक मशीन, किसानों को 4 घंटे लाइन में लगना पड़ रहा
सरदारशहर में रबी सीजन के तहत किसानों को सरसों की उपज निकालने के बाद अब उसकी लैब टेस्टिंग करवाने के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। लैब टेस्टिंग करवाने के लिए पिछले आठ-10 दिन से रोज कृषि उपज मंडी में किसानों की लंबी कतार लग रही है। भिंवसर गांव के किसान गोविंद बराला ने बताया कि कई किसान लंबा सफर तय करके आते हैं और यहां आकर फिर से उन्हें कतार में लगकर घंटों