विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ भाजपा कार्यालय में भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया
विष्णुगढ़ पूर्वी और पश्चिमी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भाजपा कार्यालय विष्णुगढ़ में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि रविंद्र कुमार बरनवाल और मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल द्वारा सामूहिक रूप से केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया। मौके पर पूर्वी और पश्चिमी मंडल के भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।