चूरू: गांव दांदू में मूंग की फसल निकालते समय थ्रेसर मशीन में आने से युवक का पैर कटा, गंभीर हालत में परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल
Churu, Churu | Oct 26, 2024 चूरू के गांव दांदू में मूंग की फसल निकालते थ्रेसर में पैर आने से 24 वर्षीय युवक का पैर कट गया। गम्भीर हालत में परिजन युवक को निजी वाहन से जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे। जहां मौजूद डाक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने घायल युवक का ईलाज किया लेकिन युवक के पैर से खून अधिक बहने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद उसे जयपुर रैफर कर दिया गया।