मथुरा: मथुरा में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व बाइक रैली में जिला अधिकारी बाइक पर सवार होकर हाथ में तिरंगा थामे रैली के सबसे आगे चले
इस रैली में सैकड़ों की संख्या में बाइकों का काफिला शामिल हुआ। हर बाइक पर सवार लोगों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहा था, जिससे पूरा शहर तिरंगामय हो गया। रैली के मार्ग पर खड़े लोगों ने भी तिरंगा लहराकर और देश भक्ति के नारे लगाकर प्रतिभागियों का स्वागत किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा से देशभक्ति का माहौल और भी भावुक हो उठा।