रामगढ़ रामगढ़ की लोकप्रिय विधायक ममता देवी ने झारखंड विधानसभा में गुरुवार को दिन के लगभग 1:30 बजे रामगढ़ जिले में रिक्त पडे होमगार्ड के कई पदों पर जल्द बहाली प्रक्रिया शुरू करने और उसे शीघ्र पूरा करने की मांग को प्रमुखता से उठाया है। विधानसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए विधायक ममता देवी ने कहा की रामगढ़ जिले में लंबे समय से होमगार्ड के कई पद खाली पड़े है।