कैराना: कांधला में एक युवक पर हमला कर किया गया घायल, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की
Kairana, Shamli | Mar 31, 2026 कांधला के मोहल्ला खैल निवासी लवी सैनी नामक युवक पर हमले का मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे पीड़ित ने बताया कि वह अपने घर जा रहा था। आरोप है कि तभी कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। उसके साथ मारपीट की गई, जिस कारण वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। बाद में घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।