आगरा: मलपुरा स्थित अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत,परिजनों ने अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप,काटा हंगामा
Agra, Agra | Feb 15, 2024 थाना मलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत मलपुरा में एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के लिए एक महिला को ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। और जमकर हंगामा भी किया है। पूरे मामले की सूचना इलाका पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।