आगरा: मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने शिल्पग्राम में ताज महोत्सव की तैयारी का लिया जायजा
Agra, Agra | Feb 14, 2024 आगरा में ताजमहल महोत्सव का आयोजन होना है। इसी के चलते मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी के द्वारा शिल्पग्राम में ताज महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया गया। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान जिला अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद मौजूद रहे।