धान खरीदी अभियान के दूसरे दिन जिले में आज 1333 क्विंटल धान की खरीदी की गई। खरीदी के लिए 28 सेन्टर खुले थे, लेकिन 7 सेन्टरों में आवक दर्ज की गई। इनमें कड़ार, गनियारी, जैतपुर, जयराम नगर, मल्हार, मानिकचौरी एवं सेन्दरी शामिल हैं। खाद्य विभाग से सोमवार सुबह 10 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार। कल 18 नवम्बर के लिए 58 केन्द्रों के लिए टोकन जारी किये गए हैं।