मिर्ज़ापुर: कटरा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने आरोपियों पर मारपीट और अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप लगाया
कटरा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने आरोपियों पर मारपीट करने और उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवक ने बताया कि आरोपी उसे ककराही मोहल्ले में ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया। वहां उसके साथ मारपीट किया। फिर अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। कटरा कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। आरोपियों पर कारवाई की मांग की है।