मिर्ज़ापुर: हलिया गांव की महिला ने जमीनी विवाद में अपने देवर पर मारपीट का आरोप लगाया, एसपी को सौंपा पत्र
हलिया गांव की महिला ने एसपी सोमेन बर्मा को पत्र सौंपकर देवर पर जमीनी विवाद में मारने पीटने का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि घर के पीछे ₹10000 में उसके हिस्से की जमीन मौखिक रूप से लिया था। लेकिन अब देवर की नियत खराब हो गई है। अब वह उसे वापस मांग रहा है।जब इसका विरोध किया तो घर पर चढ़ कर मारने पीटने लगे। शिकायत के बावजूद हलिया पुलिस ने कोई कारवाई नहीं की है।