पांकी: तरहसी: डंडार कला से चोरी हुई चार सोलर प्लेट बरामद, चतरा के चोर सहित तीन गिरफ्तार
Panki, Palamu | Jun 3, 2025 पलामू जिले की पांकी पुलिस ने चार सोलर प्लेट के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान इसी थाना क्षेत्र के निमाचक के विकास कुमार (22वर्ष) पिता विनोद राम चंद्रवंशी एवं दीपक कुमार (19वर्ष) पिता उदय पासवान और चतरा जिले के लावालौंग के सेहदा के निवासी चंदन कुमार (25वर्ष) पिता कलदेव मिस्त्री के रूप में हुई है। इस संबंध में 29 मई को एफआईआर दर्ज की गई थी।