चंदौसी: चंदौसी में ₹18 करोड़ 56 लाख 56 हजार की धनराशि स्वीकृत, बदायूं चुंगी से ग्रीन तक होगा सीसी नाला निर्माण
चंदौसी में विकास को नई रफ्तार मिलने जा रही है। गुलाब देवी ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे जानकारी देते हुए बताया कि शहर के लिए 18 करोड़ 56 लाख 56 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस योजना के तहत संभल के बदायूं चुंगी से लेकर चंदौसी-मुरादाबाद रोड ग्रीन के पास तक नाला निर्माण कराया जाएगा। इससे शहरवासियों को लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी