देवसर: जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले का हुआ आयोजन, कंपनियों ने 154 आवेदकों का किया प्रारंभिक चयन
रोजगार मेले में 6 कंपनियो द्वारा 154 आवेदकों का किया गया प्रारंभिक चयन मध्यप्रदेश शासन के मंशानुसार जिले के बेरोजगार युवक,युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश, के मार्गदर्शन में रोजगार मेले का आयोजन किया गया।