करछना: बालापुर मछली मंडी के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी
यमुनापार क्षेत्र के घूरपुर थाना अंतर्गत बालापुर मछली मंडी के पास रविवार को उस समय लोगों में अफरा तफरी मच गई जब गांव के ही रहने वाले सुरेश चंद्र भारतीया पुत्र नंदलाल भारतीया का शव लोगों ने देखा। जानकारी होने पर घर वाले मौके पर पहुंचे हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझा बूझकर पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच में जुड़ गई है।